फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy procurement of 87.41 percent of the target in the division

मंडल में लक्ष्य का 87.41 फीसदी हुई धान खरीद

Sun, 19 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement of 87.41 percent of the target in the division
मुजफ्फरनगर और शामली के लिए भी ध्यानार्थ....
विज्ञापन

- शामली जिले में सर्वाधिक 91.50 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी
- सहारनपुर दूसरे और मुजफ्फरनगर जिला तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडल में धान खरीद अभी भी हो रही है। अब तक लक्ष्य का 87.41 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। इसमें शामली जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष सर्वाधिक 91.50 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है। धान बेचने वाले 4087 किसानों में से 276 किसानों के 2.17 करोड़ रुपये का अभी भुगतान नहीं हुआ है।
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। सरकार सामान्य एवं ग्रेड -1 धान की खरीद कराती है, जबकि बासमती धान को किसान मंडी में आढ़तियों के यहां बेचते हैं। सरकारी खरीद के लिए मंडल के तीनों जिले में 47 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से प्रारंभ हुई धान की खरीद 31 जनवरी 2022 तक चलेगी। हालांकि अभी तक अधिकांश धान की खरीद हो चुकी है। सरकार ने मंडल में धान खरीद का लक्ष्य 17400 मीट्रिक टन रखा है। इसमें से अब तक 15209.97 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। सहारनपुर जनपद में लक्ष्य का 90.80 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 76.62 फीसदी और शामली जनपद में 91.50 प्रतिशत खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

किसानों के 2.17 करोड़ रुपये बकाया
मंडल में सरकारी क्रय केंद्रों पर 4087 किसानों ने धान की बिक्री की है। इसमें से 3811 किसानों को धान का मूल्य प्राप्त हो गया है। 276 किसानों के करीब 2.17 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं, जबकि 3811 किसानों को 27.33 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के तीनों जिलों में धान खरीद लक्ष्य का 87.41 प्रतिशत हो चुकी है। धान खरीद अभी जारी है। उम्मीद है कि लक्ष्य पूरा हो जाएगा। बैंक खातों में तकनीकी दिक्कत के चलते जिन किसानों के खाते में भुगतान नहीं पहुंचा है, उसका समाधान कराया जा रहा है। जल्द ही सभी किसानों के खातों में भुगतान पहुंच जाएगा।
-- आशीष कुमार संभागीय खाद्य नियंत्रक।
आंकड़ों की नजर में मंडल में धान खरीद
धान क्रय केंद्र -- 47
खरीद का लक्ष्य ---- 17400 मीट्रिक टन
अब तक खरीद --- 15209.97 मीट्रिक टन
धान बेचने वाले किसान -- 4087
भुगतानित किसान --- 3811
नोट: खाद्य विभाग के 15 दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed