फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Paddy procurement: 5.74 crore dues of 742 farmers

धान खरीद: 742 किसानों के 5.74 करोड़ बकाया

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement: 5.74 crore dues of 742 farmers
सहारनपुर। तकनीकी खामी के चलते जनपद में करीब 169 किसानों के बैंक खाते में धान का भुगतान नहीं पहुंचा है। जिले में 2039 किसानों से अब तक 7512 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। इनमें से 742 किसानों के करीब 5.74 करोड़ रुपये का भुगतान अवशेष है।
विज्ञापन

किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के उद्देश्य से सरकार धान की सरकारी खरीद कराती है। इसके लिए जनपद में 28 क्रय केंद्र स्थापित किए। जिन पर 2039 किसानों से अब तक 7512 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। जबकि जनपद को 12200 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य दिया। प्रदेश सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड- ए का भाव 1960 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। सरकार ने 72 घंटे में धान खरीद का भुगतान किसान के खाते में भेजने की घोषणा कर रखी है। जिले में अब तक 2039 किसानों से धान की सरकारी खरीद हुई हैं। इनमें से 1297 किसानों के खाते में भुगतान पहुंच गया है, जबकि 742 किसानों के 5.74 करोड़ रुपये अभी भी अवशेष हैं।
विज्ञापन

आधार से लिंक कराएं बैंक खाता
जिन किसानों के बैंक खाता अमान्य होने के कारण भुगतान नहीं पहुंच पा रहा है। वे बैंक में जाकर अपना खाता आधार कार्ड से लिंक कराकर अप डेट करा लें। ताकि पीएफएमएस के माध्यम से धान का भुगतान उनके खाते में पहुंच सके। - संजीव राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद का विस्तृत ब्योरा
क्रय केंद्र ------------ 28
खरीद लक्ष्य ------- 12200 मीट्रिक टन
अब तक खरीद ---- 7512 मीट्रिक टन
धान बेचने वाले किसान -- 2039
भुगतान प्राप्त करने वाले किसान -- 1297
भुगतान प्राप्त नहीं करने वाले किसान -- 752
खरीदे गए धान का मूल्य --- 14.57 करोड़ रुपये
अवशेष भुगतान ----------- 5.74 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed