फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oxygen supply to Saharanpur will not be interrupted: Brijesh

सहारनपुर को ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित नहीं होगी: बृजेश

Fri, 07 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Oxygen supply to Saharanpur will not be interrupted: Brijesh
सहारनपुर। उत्तराखंड से सहारनपुर को मिलने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने इस बारे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के डीएम को निर्देश दिया कि पूर्व से जो व्यवस्था बनी है, उसके अनुसार सहारनपुर को ऑक्सीजन आपूर्ति में बाधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक बृजेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर जिले को उत्तराखंड के बीएचईएल से 500 सिलिंडर ऑक्सीजन मिल रही थी तो झबरेडा प्लांट से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही थी। बीते दो दिन ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हुई, जिस कारण जिले में ऑक्सीजन की कमी रही। इसी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर जिले में उत्तराखंड के भी काफी कोविड मरीज आकर भर्ती हुए हैं, जो प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में भी उपचार पा रहे हैं। सहारनपुर में संक्रमण की दर भी बढ़ी है, जिस कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से काफी नुकसान है। उन्होंने कहा कि अधिकतम एक महीने में जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाएगी, लेकिन तब तक उत्तराखंड से ऑक्सीजन की आपूर्ति में बाधा नहीं होनी चाहिए। विधायक ने बताया कि उसके बाद मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के जिलाधिकारी को कॉल करके निर्देश दे दिया कि सहारनपुर को ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed