फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oxygen plants set up at health centers dedicated to the public

स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित आक्सीजन प्लांट किए जनता को समर्पित

Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plants set up at health centers dedicated to the public
नकुड़ में आक्सीजन प्लांट के उदघाटन के मौके पर मंत्री डा धर्म सिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़/छुटमलपुर/नानौता/गंगोह (सहारनपुर)। जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित किए गए आक्सीजन प्लांट जनता को समर्पित कर दिए गए। नकुड़ में मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, फतेहपुर में डीएम अखिलेश सिंह, नानौता और गंगोह में विधायक कीरत सिंह ने फीता काटकर आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नकुड़ सीएचसी में स्थापित किए गए 250 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सीएचसी इंचार्ज डॉ. अमन गोपाल ने बताया कि 31 बेड को आक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। इसके अलावा सीएचसी में 22 कंसंट्रेटर भी मौजूद है। बृजेश चौधरी, डायरेक्टर अनिल सैनी, धीर सिंह, रविंद्र चौधरी, गौरी सैनी, सुरेश चौधरी रहे।
विज्ञापन

छुटमलपुर की फतेहपुर सीएचसी में आईटीसी द्वारा प्रदत्त जिले के देहात के सबसे बड़े 530 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ डीएम अखिलेश सिंह ने किया। आक्सीजन प्लांट के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि इससे साठ बिस्तरों वाले अस्पताल को सप्लाई दी जा सकेगी। यहां सीडीओ विजय कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, डॉ. संजय यादव, सीएचसी इंचार्ज डॉ. कपिल देव, डॉ. संजीव, डॉ. सुचेता गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानौता में विधायक कीरत सिंह 63 लाख रुपये की लागत से बने 333 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, अजीत सिंह राणा, यशवंत राणा, सत्यपाल सिंह, दिनेश चौधरी आदि रहे।

गंगोह में भी 250 एलपीएम आक्सीजन प्लांट का विधायक कीरत सिंह ने लोकार्पण किया। सीएचसी इंचार्ज डॉ. रोहित वालिया, डीसीडीएफ चेयरमैन केके पुंडीर, ईश्वर गोयल, रविन्द्र पुंडीर, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश, सत्यपाल सिंह, मोहर सिंह, सभासद नीरज अग्रवाल, अश्वनी उपाध्याय रहे।

गंगोह सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते विधायक

गंगोह सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करते विधायक- फोटो : SAHARANPUR

फतेहपुर सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का फीता काट शुभारंभ करते डीएम अखिलेश सिंह

फतेहपुर सीएचसी में आक्सीजन प्लांट का फीता काट शुभारंभ करते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

सीएचसी पर आक्सीजन प्लांट का उदघाटन करते क्षेत्रीय विधायक चौ कीरत सिंह।

सीएचसी पर आक्सीजन प्लांट का उदघाटन करते क्षेत्रीय विधायक चौ कीरत सिंह।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed