{"_id":"60c2591c8ebc3e7e3f45ba8c","slug":"oxygen-concentrator-bank-being-made-for-service-price-saharanpur-news-mrt542161844","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा भाव के लिए बना रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा भाव के लिए बना रहे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की दूसरी लहर में दवाओं से अधिक ऑक्सीजन की किल्लत रही। कई मरीजों की जान ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से चली गई। दूसरी लहर अब समाप्ति की ओर है, मगर जिन लोगों और संगठनों ने दूसरी लहर में मरीजों की मदद की है उनका जनसेवा का जज्बा अब भी कम नहीं हुआ है। अब वह भविष्य की तैयारी के लिए जुट गए हैं। यही वजह है कि वह अपना पैसा खर्च कर होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीद रहे हैं। दो दिन पहले ही अमेरिका में रह रहे विजेंद्र अग्रवाल ने सहारनपुर जिला प्रशासन को जरूरतमंदों की मदद के लिए 15 कंसंट्रेटर भेंट किए हैं। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक ऐसी मशीन है, जो बिजली से संचालित होने के बाद ऑक्सीजन पैदा करती है। पेश है इस दिशा में काम कर रहे संगठनों की तैयारियों पर आधारित रिपोर्ट...
-----
एफबीडी ने बुक की 20 मशीनें
फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट मुख्य रूप से जरूरतमंदों को रक्त, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा मुहैया कराने का काम करता है। संस्था सदस्य तरुण प्रकाश भोला ने बताया कि वह कंसंट्रेटर बैंक स्थापित करने जा रहे हैं, जिसके लिए 20 कंसंट्रेटर की बुकिंग की गई है। इनमें दस कंसंट्रेटर दस लीटर और दस पांच लीटर के होंगे। वह जरूरतमंद का केवल आधार कार्ड सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराकर कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएंगे। जिसके लिए जल्द हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे।
-----
लघु उद्योग भारती ने खरीदे कंसंट्रेटर
लघु उद्योग भारती ने दस कंसंट्रेटर मशीन खरीदी है, जो पांच-पांच लीटर क्षमता की हैं। जिला अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अनुपम गुप्ता ने बताया कि यदि किसी मरीज को कंसंट्रेटर की जरूरत है तो वह उसे मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं। मगर शर्त यह है कि मरीज को डॉक्टर ने ऑक्सीजन की सलाह दी हो। यदि किसी को जरूरत है तो वह उनके मोबाइल नंबर 8077277079 पर संपर्क कर सकता है। एक कंसंट्रेटर वह 24 घंटे अपनी गाड़ी में रखते हैं, जिससे समय पड़ने पर जरूरतमंद तक तुरंत पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
----
रोटरी क्लब मिड टाउन कर रहा मदद
रोटरी क्लब मिड टाउन ने जन सेवा के लिए फिलहाल तीन कंसंट्रेटर खरीदे हैं। अध्यक्ष सुनील सूरी ने बताया कि सभी कंसंट्रेटर पांच-पांच लीटर क्षमता के हैं। यदि किसी व्यक्ति को डॉक्टर ऑक्सीजन के लिए लिखता है और व्यक्ति जरूरतमंद है तो रोटरी क्लब मुफ्त में कंसंट्रेटर मुहैया करा रहा है। कंसंट्रेटर के लिए कोई भी जरूरतमंद उनके मोबाइल नंबर 9259225755 पर संपर्क कर सकता है।