{"_id":"5a6f6a644f1c1ba1268b7299","slug":"overnight-manipulations-to-become-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन बनने के लिए रात भर चली जोड़तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन बनने के लिए रात भर चली जोड़तोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
गंगोह में विधायक का मुंह मीठा कराते विजयी संचालक मामचन्द।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुए सहकारी समितियों के चुनाव में 234 समितियां निर्विरोध चुनी गई और 102 समितियों के लिए चुनाव हुआ। मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।
जिले में 336 सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई।
चुनाव में तीन लाख 49 हजार सदस्यों ने भाग लिया। जिला सहकारी विभाग के सहायक निबंधक हरेंद्र कुमार ने बताया कि 336 में से 234 सहकारी समितियों को निर्विरोध चुन लिया गया और 102 समितियों के लिए निर्वाचन हुआ।
मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। उधर, सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनवाने के लिए गोटियां फिट करते हुए नजर आए। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने अपने समर्थित प्रत्याशी को जितवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया।
विज्ञापन
नकुड़ में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक मतदान व साढ़े तीन बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना का समय निर्धारित था। नामांकन वापसी के बाद 23 संचालकों को निर्विरोध चुन लिया गया था। जिसके बाद क्षेत्र की पांच सहकारी समितियों के 20 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
शांतिपूर्ण संपन्न हुए चुनाव के बाद टाबर सोसायटी के निर्वाचन क्षेत्र नसरूल्लागढ़ से कुसुम देवी, मंधौर से राजेंद्र सिंह, टाबर से आजादसिंह व विक्रमसिंह, नारायणपुर से जूली तथा कांसेपुर से मैनपाल सिंह विजयी हुए हैं।
जबकि, बाधी सोसायटी के निर्वाचन क्षेत्र नाहरमाजरा से रणवीरसिंह, तिघरी-रामगढ़ से पूनम चौधरी, बिशनपुर से करणसिंह, रोशनपुर से लोकेंद्र व बाधी से देशराज सिंह जीते है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय कर्मचारी वेतनभोगी सहकारी समिति, नकुड़ के वार्ड नं. दो से अशोक सैनी व वार्ड नं. चार से श्वेता देवी विजयी हुई हैं।
यहां सात पद निर्विरोध घोषित हो गए थे। इसके अलावा अध्याना के खोसपुरा से सचिन कुमार, छापुर से सुमलेश देवी, नयागांव से ओमबीर, नठौड़ी से कमलेश देवी व शुक्रताल से गौरव कुमार विजयी हुए हैं।
जबकि साल्हापुर सोसायटी के निर्वाचन क्षेत्र खारीबांस से जितेंद्र कुमार, तिरपड़ी से प्रवीण कुमार व साल्हापुर से संदीप राठौर व विक्रमसिंह ने विजय हासिल की है। बता दें कि मंगलवार 30 जनवरी को सभापति का चुनाव होना तय है, जिसके लिए सभापति के दावेदारों ने अपनी-अपनी गोटियां बिछानी शुरू कर दी है।
उधर, बड़गांव में सिरसली कलां, शिवदासपुर व सहजी में एक-एक संचालक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। कुल छह संचालकों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें महेशपुर से अमित, बड़गांव से संजय, खुदाबक्शुपर से राजकुमार, झबीरण से नीरज, नन्हेड़ा से सुमन, बहेड़ा से नरेंद्र संचालक चुने गए। मिर्जापुर समिति में भी सांवत खेड़ी, मिर्जापुर व अंबेहटा चांद में पांच संचालक निर्विरोध चुन रहे थे
गंगोह सीट पर मांगेराम ने बाजी मारी
गंगोह। किसान सहकारी समिति के चुनाव में विजयी चार प्रत्याशी कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद समर्थित हैं। जबकि, एक सीट पर भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी समर्थक प्रत्याशी विजयी रहा है। इस समिति के नौ में से चार निदेशक पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
एमडी प्रवेश कुमार ने बताया कि गंगोह से सपा, कांग्रेस समर्थित मांगेराम ने भाजपा नगराध्यक्ष मुकेश राणा को 22 मतों से हराया। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन नोमान मसूद सहित कई प्रभावशाली लोगों और सभासदों ने भी मतदान किया था।
दूधला सीट से पूर्व सभापति मामचंद, कलसी से पूर्व सभापति सोमपाल की पत्नी बबीता, मोहड़ा से सुरेशो और फतेहपुर से शोसिंह विजयी रहे। इससे पूर्व चार निदेशक पदों बाढीमाजरा से साजिद, जोगीपुरा से प्रदीप, झाड़वन से वाजिद और डुभरकिशनपुर से सुरेंद्र निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
उधर, अंबेहटा निर्वाचन क्षेत्र से डाॅ. बिंदरपाल कल्याण पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अंबेहटी निर्वाचन क्षेत्र से विनोद कुमार को विजयी घोषित किया गया। इस्लामनगर से कुंती देवी, रनियाला से सुखपाल और अनुज कुमार, सिंहखेड़ा से बालेश्वर और अजयपाल, ईस्माइलपुर माजरा निर्वाचन क्षेत्र की दो सीटों में से एक पर अनूप सिंह लूंढा को निर्वाचित घोषित कर दिया गया जबकि दूसरी सीट पर सुमन को सात वोट से निर्वाचित घोषित किया गया। ब्यूरो