{"_id":"6a9f1c292e94be7fdc015bde","slug":"outrage-over-the-attitude-of-the-electricity-corporation-and-police-personnel-memorandum-submitted-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183267-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत निगम और पुलिसकर्मियों के रवैये पर आक्रोश, भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत निगम और पुलिसकर्मियों के रवैये पर आक्रोश, भेजा ज्ञापन
Tue, 08 Sep 2026 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। किसान मजदूर संगठन ने विद्युत निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। संगठन ने अपनी मासिक बैठक के बाद पुलिस के माध्यम से उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन भेजा। इसमें कई महत्वपूर्ण मांगों को उठाया गया।
संगठन ने आरोप लगाया कि विद्युत कर्मचारी रात के समय चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने मांग की कि इस प्रथा को तत्काल बंद किया जाए और चेकिंग केवल दिन के समय की जाए। ज्ञापन में गांवों और कस्बे में शासन के आदेशानुसार 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त, गंगोह ब्लॉक के गांवों में सरकारी चक मार्गों, तालाबों और अन्य स्थानों पर हुए कब्जों को हटाने की बात कही गई। संगठन ने इन कब्जों की पैमाइश कराकर उन्हें मुक्त कराने की मांग की।
मिलें चालू होने से पहले गन्ने का उचित मूल्य घोषित करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश के उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में सर्प विषरोधी दवा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, तहसील अध्यक्ष संजय चौधरी और ब्लॉक अध्यक्ष भूरा प्रधान उपस्थित रहे। इनके साथ नगर अध्यक्ष राहुल सैनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रताप कश्यप और संदीप कश्यप भी मौजूद रहे।