फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Out of the nine complaints received in the public hearing, only two were resolved

Saharanpur News: जनसुनवाई में आई नौ शिकायतों में से मात्र दो का निस्तारण

Tue, 19 Aug 2025 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Out of the nine complaints received in the public hearing, only two were resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कुल नौ शिकायतें पहुुंचीं, जिनमें से मात्र दो का ही तुरंत निस्तारण कराया जा सका। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
अपर नगरायुक्त मृत्युंजय व सहायक नगरायुक्त जेपी यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की। वार्ड 60 खाताखेड़ी के फुरकान ने हयात कॉलोनी में फात्मा मस्जिद के पास नाली की सफाई कराने तथा वार्ड 22 इसरार कॉलोनी के दिलशाद ने मस्जिद वाली गली में सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। इस पर संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षकों और सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई गई। वार्ड छह अहमद कॉलोनी के मुज्जकिर ने अहमद कॉलोनी में नालियों की सफाई कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को स्थलीय निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वार्ड 34 पंजाबी बाग के आदित्य ने हलवाई वाली गली में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा वार्ड 66 एकता कॉलोनी के हाजी इंतेखाब ने फतेह मस्जिद के पास स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिए। इस पर पथ प्रकाश प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वार्ड 55 कोर्ट रोड के राकेश कुमार ने हाथी गेट के सामने पेड़ की छंटाई कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इसके लिए उद्यान विभाग के अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed