{"_id":"63388898343e1f0adf191a5d","slug":"out-of-28-complaints-received-only-one-resolved-saharanpur-news-mrt6077936158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईं 28 शिकायतें, एक का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईं 28 शिकायतें, एक का निस्तारण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 28 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर सिर्फ एक निस्तारित की जा सकी। अन्य शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा गया।
शनिवार को तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व विभाग संबंधी 15, विद्युत निगम संबंधी दो, पुलिस विभाग एवं नगर निगम की एक-एक शिकायतें आईं। इसके अतिरिक्त विकास विभाग से संबंधित चार और अन्य विभागों की पांच शिकायतें आईं। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अन्य शिकायतों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। यहां अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर विपिन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।