{"_id":"6547dbd733786b8bef011e04","slug":"ots-scheme-relief-to-more-than-one-lakh-consumers-exemption-on-surcharge-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-12602-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस योजना : एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत, सरचार्ज पर छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस योजना : एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत, सरचार्ज पर छूट
विज्ञापन
- निजी नलकूप, घरेलू बकाएदार सबसे ज्यादा, करीब 1800 करोड़ रुपये बकाया
- जिले के किसानों को इस योजना का था बेसब्री से इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए पावर कारपोरेशन ने एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी है। ओटीएस के लागू होने से जिले के करीब 1.10 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। जिले में ही इन उपभोक्ताओं पर लगभग 1800 करोड़ रुपये का बकाया है। उपभोक्ता पर अब 50 से 100 प्रतिशत सरचार्ज की छूट मिलेगी। जिले के किसानों को बेसब्री से इस योजना का इंतजार था।
विद्युत निगम को बकाया वसूली में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नलकूप उपभोक्ताओं के अलावा घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाए की लंबी लिस्ट है। लेकिन, तमाम कोशिशों के बाद भी इनसे राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा था। सरचार्ज में छूट के लिए बकाएदार भी ओटीएस की मांग कर रहे थे। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन ने एक मुश्त समाधान योजना जारी कर दी है। योजना का लाभ गांव और शहरी इलाकों में घरेलू और निजी नलकूप कनेक्शन धारकों को मिलेगा। यह योजना आठ नवंबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी।
बता दें कि जिले में छह लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 1.10 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर विद्युत निगम का बकाया चल रहा है। इनमें सबसे ज्यादा बकाएदार निजी नलकूप और घरेलू उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
- योजना बनेगी संजीवनी
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओटीएस योजना बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। इस योजना से पिछली बार भी अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ था।