{"_id":"68794eb8f281771368076b2a","slug":"otp-system-has-not-been-implemented-in-tatkal-tickets-yet-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-154245-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तत्काल टिकट में अभी लागू नहीं हो पाया ओटीपी सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तत्काल टिकट में अभी लागू नहीं हो पाया ओटीपी सिस्टम
Fri, 18 Jul 2025 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने 15 जुलाई से तत्काल टिकट के लिए आधार कार्ड नंबर आधारित ओटीपी व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन अभी तक काउंटरों पर नई व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में पूर्व की तरह ही टिकट बनाए जा रहे हैं।
रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इन ट्रेनों में पैसेंजर भी शामिल हैं। 15 जुलाई से आधार ओटीपी के ट्रेन का तत्काल टिकट बुक करने की व्यवस्था की गई। बुकिंग के समय यात्री के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे सिस्टम में दर्ज करने के बाद टिकट मिलेगा। किसी के पास आधार कार्ड है और टिकट बुकिंग के दौरान ओटीपी नहीं आ रहा है या नंबर आधार से लिंक नहीं है तो हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। यात्री नजदीकी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर भी मदद मांग सकते हैं। किसी यात्री के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसके लिए तत्काल टिकट बुक करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अभी यहां रेलवे स्टेशन पर आधार कार्ड नंबर आधारित ओटीपी की व्यवस्था लागू नहीं हुई है।