{"_id":"5fbff2b48ebc3e9bca1b0c06","slug":"organizers-busy-in-preparations-for-weddings-saharanpur-news-mrt512844638","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों की तैयारी में जुटे आयोजकों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों की तैयारी में जुटे आयोजकों को मिली राहत
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएम योगी की ओर से शादी समारोह के लिए पुलिस या प्रशासनिक अनुमति की जरूरत न होने और इसके नाम पर अभद्रता पर कार्रवाई के निर्देश से आयोजकों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही बैंडबाजे वालों सहित अन्य कर्मचारियों को निर्धारित संख्या में शामिल न करने की स्थिति स्पष्ट होने से भी उनकी टेंशन कम हुई है। जिले में अभी 14 दिसंबर तक शादियां होंगी।
दरअसल, कोविड नियमों की सख्ती के कारण शादियों और अन्य सामूहिक आयोजनों में 200 की जगह 100 लोगों की अनुमति के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इसमें बैंडबाजे वाले और अन्य कर्मचारी शामिल नहीं किए गए हैं, इससे आयोजकों को काफी राहत मिली है। इस माह होने वाली अधिकतर शादियों के लिए पहली संख्या के हिसाब से ही मेहमानों को कार्ड बांटे जा चुके थे। इसके चलते ही आयोजक काफी बेचैन रहे। बुधवार को ही देवउठनी एकादशी पर शहर में 700 से अधिक शादियां कराई गईं।
हुई नए नियमों के बाद शादियों में निर्धारित संख्या, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति की जांच के नाम पर कोर्ट रोड, दिल्ली रोड और अंबाला रोड पर पुलिस टीमों ने भी भ्रमण किया था। हालांकि किसी का चालान नहीं किया गया था। बृहस्पतिवार को ऐसी निगरानी या चालान की स्थिति सामने नहीं आई।
विज्ञापन
अनावश्यक परेशान न करने के दिए हैं निर्देश : एसपी सिटी
- एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुमति या कोविड नियमों के नाम पर पुलिस टीमें आयोजकों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। लेकिन सड़कों और बाजारों में भीड़ नियंत्रण के साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए जरूर गंभीर रहें।
जो आयोजक आ रहे हैं, उन्हें कर रहे जागरूक : सिटी मजिस्ट्रेट
- सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शादियों की सूचना देने और कोविड नियमों की गाइडलाइंस के बारे में जानकारी के लिए जो भी आवेदक पहुंच रहे हैं, उन्हें कोविड नियमों के अनुरूप आयोजन के लिए जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी करीब 10 आयोजकों को समारोह के लिए जरूरी सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा कि अनुमति या नियमों के नाम पर आयोजकों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।