फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition to taking samples, BJP leaders clash with SDM

मिठाई के नमूने लेने के विरोध में भाजपा नेताओं की एसडीएम से नोक झोंक

Tue, 18 Oct 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Opposition to taking samples, BJP leaders clash with SDM
मिठाईयों के नमूने लेती खादय विभाग की टीम - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। एसडीएम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिठाइयों की दुकानों से नमूने लिए। इस दौरान भाजपाइयों और व्यापारी नेताओं की एसडीएम के साथ तीखी नोकझोंक हुई। इसके चलते टीम तीन नमूने ही लेकर तहसील कार्यालय चली गई। वहां पहुंचे भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन त्योहारों पर इस तरह की कार्रवाई कर व्यापारियों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम एसडीएम संगीता राघव, सहायक आयुक्त खाद्य पवन कुमार, मुख्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, संदीप सिंह, राजीव कुमार, संजीत कुमार की टीम ने कस्बे में मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण करते हुए मिठाई के तीन नमूने लिए। टीम की इस कार्रवाई की भनक लगने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, सपन जैन मौके पर पहुंचे जिन्होंने टीम का विरोध किया। इसे लेकर उनकी एसडीएम से तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा नेताओं का आरोप था कि प्रशासन त्योहारों के दौरान इस तरह की कार्रवाई कर व्यापारियों को उत्पीड़न कर रहा है। व्यापारियों के विरोध के चलते टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

उसके बाद पूर्व उक्त नेता प्रदीप चौधरी, कृष्ण चन्द सैनी, अनिल अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुरेश सैनी, कुलदीप बालियान, राजपाल बाटला, अमित सैनी, मदन बाटला आदि व्यापारियों के साथ तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। वहां भी उन्होंने एसडीएम के समक्ष इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया। उन्होंने एसडीएम से त्योहारों पर छापा मारने की कार्रवाई न करने की मांग की। हालांकि इस मांग को नकारते हुए एसडीएम संगीता राघव ने कहा कि मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, सहायक आयुक्त खाद्य विभाग पवन कुमार ने बताया कि रामपुर मनिहारान से तीन सैंपल लिए गए हैं। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रामपुर मनिहारान में नमूने लेने पर एसडीएम का विरोध करते भाजपाई और व्यापारी नेता

रामपुर मनिहारान में नमूने लेने पर एसडीएम का विरोध करते भाजपाई और व्यापारी नेता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed