{"_id":"600325768ebc3e30a16e7d9f","slug":"opposition-shocked-by-bjp-s-development-work-singh-saharanpur-news-mrt520865596","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के विकास कार्यों से बौखला गया है विपक्ष : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के विकास कार्यों से बौखला गया है विपक्ष : सिंह
विज्ञापन
बड़गांव। गांव मौरा में गंगोह विधायक किरत सिंह ने गांव के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश व देश में रिकार्ड विकास कार्य को देखकर विपक्ष में खलबली मची है। शनिवार को गांव मोरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक किरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकारों ने देश भर में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इससे विपक्ष की सियासी जमीन खिसक रही है। विपक्ष अपनी जमीन बचाने के लिए लोगों को गुमराह करने में लगा है। सड़क मार्ग हो या गांव शहर की गलियां, सभी का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान विनोद प्रधान, रविन्द्र सिंह, भूपेंद्र राणा, काका, रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद
जनता चाहती है प्रदेश में सपा की सरकार: रूद्रसैन
नागल। क्षेत्र के गांव बेलड़ा जुनारदार में सपा की बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा शासनकाल में अनेक विकास की योजनाए चलाई गई थी। उन्होंने बताया कि आने वाला समय भी समाजवादी पार्टी का होगा। जनता प्रदेश में सपा की सरकार ही चाहती है। इस मौके पर कुछ लोगों ने बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जसवीर वाल्मीकि, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा, सोहेल राणा, सतनाम चौधरी, चौधरी प्रवीण, राव वजाहत, राजकुमार, संदीप सिंह, मोहसिन आदि मौजूद रहे। संवाद