फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Opposition asks for resignation from CM, BJP says crime free

विपक्षियों ने मांगा सीएम से इस्तीफा, भाजपा समर्थक बोले-अपराध मुक्त हुआ प्रदेश

Thu, 13 Aug 2020 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Opposition asks for resignation from CM, BJP says crime free
भाजपा नेता संजय खोखर - फोटो : अमर उजाला

बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या और प्रदेश में हो रहे अपराध को लेकर सपा, बसपा एवं कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को विफल बताते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। वहीं, भाजपाइयों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है और अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल है। अपराधियों की वजह से जनता में भय का माहौल है। कुछ दिनों पूर्व हुए कानपुर कांड में पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में नागरिक सुरक्षित नहीं है। खासकर महिलाओं के प्रति अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश पूरी तरह अपराध मुक्त है, जिस दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली थी, उसी दिन से अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जा रहा है, जबकि पूर्व की सपा व बसपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था। योगी सरकार में जनता खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों विपक्ष बौखलाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed