फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operation of trains after three days

तीन दिन बाद हुआ ट्रेनों का संचालन

Thu, 26 Aug 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Operation of trains after three days
सहारनपुर। पंजाब में किसानों द्वारा रेल ट्रैक पर कब्जा करके आंदोलन करने के कारण तीन दिन से ट्रेनों का संचालन बाधित था, जो बुधवार को सुचारु हो सका। अमृतसर, जालंधर और जम्मू तवी रूट की सभी ट्रेनों का संचालन बुधवार को शुरू हो गया, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

पंजाब में जालंधर से चहेरू रेल सेक्शन पर किसानों ने कब्जा किया हुआ था। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी वजह से बीते तीन दिन से अंबाला डिवीजन में सहारनपुर रूट से होकर जम्मू तवी, जालंधर और अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा था। रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनों का डायवर्ट करके भी निकाला गया था, लेकिन सहारनपुर रूट पर इस आंदोलन की वजह से छह से ज्यादा ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। इनमें स्यालदाह एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, गोवाहाटी कामाख्या एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें शामिल थीं। इस कारण सहारनपुर स्टेशन से इन रूटों पर सफर करने के लिए ट्रेन नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि बुधवार को ट्रेनों का संचालन पूर्व की भांति शुरू हो गया। जितनी भी ट्रेनें निरस्त थीं, उनका भी संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed