फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Operating a gang from Udaipur jail

उदयपुर जेल से गैंग संचालित कर रहा कुख्यात सादर

Fri, 12 Jul 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Operating a gang from Udaipur jail
सहारनपुर। शातिर बदमाश जेल के भीतर रहकर भी अपना गैंग संचालित कर रहे हैं। चिकित्सक से रंगदारी मांगने के मामले में हुए खुलासे से यह सवाल खड़ा हो गया है कि जेलों में बदमाशों को इतनी छूट क्यों मिल रही है कि वह अपना गैंग चला रहे हैं और रंगदारी की धमकियां तक दे रहे हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर के चिकित्सक डाक्टर शादाब अंसारी की बदमाशों ने मोबाइल फोन से राजस्थान के उदयपुर जेल में बंद सादर तीतरो से बात कराई। सादर ने फोन से ही चिकित्सक को धमकी भी दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया है कि जो मोबाइल फोन गिरफ्तार मुजम्मिल एवं साहिब खान से बरामद हुआ है, उस फोन से मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे जिस नंबर पर कॉल की गई, उसकी लोकेशन उदयपुर जेल की मिली है। गिरफ्तार मुजम्मिल ने भी पुलिस को यही बताया कि जेल में बंद सादर से बात कराई थी। इससे साफ हो गया है कि सादर और मुकीम काला जेल से ही गैंग का संचालन कर रहे हैं। जेल से ही रंगदारी, धमकी और वसूली का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सहारनपुर जिला कारागार में पिछले वर्ष हुई चेकिंग के दौरान एक किताब में मोबाइल फोन का खांचा बना मिला था। जिससे यह बात उजागर हुई थी कि सहारनपुर जेल में भी मोबाइल फोन पहुंचा था। उधर, बागपत जिला कारागार में कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के अलावा प्रदेश की कई जेलों से वी डियो तक वायरल हुए। ऐसे मामलों में जेल प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल तक मोबाइल पहुंच की होगी जांच - एसपी सिटी
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर जेल में मोबाइल फोन पहुंचने, धमकी दिए जाने एवं रंगदारी मांगे जाने की जांच की जा रही है। दूसरे राज्य का मामला होने के कारण कुछ अधिक प्रक्रिया करनी है। जेल में फोन से गैंग चलाया जाना गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed