{"_id":"627feeecd46bca3089263481","slug":"opened-the-history-sheet-of-haji-iqbal-and-his-two-sons-saharanpur-news-mrt588511710","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी इकबाल और दो बेटो की हिस्ट्रीशीट खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी इकबाल और दो बेटो की हिस्ट्रीशीट खोली
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके दो बेटों जावेद व मोहम्मद वाजिद की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। मिर्जापुर थाने में तीनों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की गई है। पिता-पुत्रों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य मामलों में दस से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस उसके बाकी दोनों बेटों का भी आपराधिक इतिहास खंगाल कर रही है। उनकी भी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी में पुलिस लगी है।
पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल की घेराबंदी लगातार तेज करती जा रही है। हाजी इकबाल और उनके चोरों बेटों जावेद, मोहम्मद वाजिद, अफजाल और अलीशान के अलावा उसके नौकर नसीम आदि के खिलाफ मिर्जापुर थाने में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। अब मिर्जापुर पुलिस ने हाजी इकबाल और उसके दो बेटों जावेद व मोहम्मद वाजिद की हिस्ट्रीशीट भी खोल दी है। मिर्जापुर थाने पर हाजी इकबाल की हिस्ट्रीशीट नंबर 3 श्रेणी (ब), मो. वाजिद की हिस्ट्रीशीट नंबर 4 श्रेणी (ब) और जावेद की हिस्ट्रीशीट नंबर 5 श्रेणी (ब) खोली गई है। हाजी इकबाल पर खैर की लकड़ी की तस्करी करने, अवैध खनन करने, भय पैदा कर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी, हेराफेरी करने, गैंगस्टर एक्ट समेत आदि के 28 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं, जबकि उसके बेटे जावेद और मो. वाजिद के खिलाफ गैंगस्टर, एससी एसटी एक्ट, धमकी देने आदि के 12-12 मुकदमे दर्ज है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मिर्जापुर थाने पर हाजी इकबाल और उसके दो बेटों ही हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बाकी की हिस्ट्रीशीट भी जल्द खोली जाएगी।