{"_id":"63e1418567fc4e7bb8440d3c","slug":"open-one-stop-shop-agriculture-department-will-help-saharanpur-news-c-14-1-107731-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खोलें वन स्टाप शॉप, मदद करेगा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खोलें वन स्टाप शॉप, मदद करेगा कृषि विभाग
Mon, 06 Feb 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विभाग की कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत युवाओं को वन स्टाॅप शॉप स्थापित करने में मदद की जाएगी। जनपद के सभी विकासखंडों में कृषि केंद्र खोले जा सकते हैं। इन केंद्रों पर खेती से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि केंद्र के संचालन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने और उस खर्च होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी, साथ ही बैंकों से प्राप्त ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कृषि स्नातक होना चाहिए। सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहि। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष तक की छूट मिलेगी। अभ्यर्थी अपने पूर्ण विवरण, शैक्षिक योग्यता व अनुभव प्रमाण पत्रों सहित 20 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।