फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   OPD opened after two days, 2126 patients arrived

दो दिन बाद खुली ओपीड़ी, 2126 मरीज पहुंचे

Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
OPD opened after two days, 2126 patients arrived
जिला अस्पताल में लगी मरीजो की लाइन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली। इससे यहां मरीजों की भीड़ लग गई। भीड़ अधिक होने से मरीजों को दो-चार होना पड़ा। पंजीयन काउंटर की सभी खिलाड़ियों को खुला गया। 2126 की ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार के मरीज आए।
विज्ञापन

मौसम बदलने से बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 14 अगस्त को रविवार और सोमवार को स्वतंत्रता दिवस होने की वजह से एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। इससे दूर-दराज के ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने पर मरीजों की जबरदस्त भीड़ जुटी। ओपीडी खुलने का समय सुबह आठ बजे का लेकिन लोग साढ़े सात बजे ही पंजीयन काउंटर कतार लगाकर खड़े हो गए थे। मंगलवार को ओपीडी में 2126 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें करीब 950 मरीज बुखार, 155 सर्दी-जुकाम, हड्डी के 95 सहित 2126 मरीज पहुंचें। इससे चिकित्सकों को निर्धारित समय से ज्यादा देर तक ओपीडी में बैठना पड़ा और मरीजों का चेकअप किया। चिकित्सकों का कहना है कि छुट्टी और मौसम में बदलाव के कारण यह स्थिति बनी।
विज्ञापन

तेजी से जकड़ रहा बुखार
मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों की सेहत बिगड़ने लगी हैं। आलम यह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में अधिकतर मरीज बुखार से पीड़ित आते हैं। बुखार तीन से चार दिन तक रहता है। ऐसे में चिकित्सकों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश और स्वतंत्रता दिवस होने के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी बंद रही। मंगलवारर को दो दिन बाद ओपीडी खुली तो बड़ी संख्या में मरीजों इलाज कराया। मौसम परिवर्तन होने की वजह से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
- डॉ. बृजेश राठौर, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed