{"_id":"65de463f840e16a40b002767","slug":"opd-increased-10-thousand-patients-got-treatment-in-eight-days-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-119051-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बढ़ी ओपीडी, आठ दिन में 10 हजार मरीजों ने कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बढ़ी ओपीडी, आठ दिन में 10 हजार मरीजों ने कराया इलाज
Wed, 28 Feb 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बदलता मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। अस्पतालों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में आठ दिन के अंदर करीब 10 हजार मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचे। इनमें अधिकांश मरीज बुखार के मरीज हैं। बदलता मौसम का सबसे ज्यादा बच्चों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए उन्हें बुखार के साथ उल्टी-दस्त हो तो अलर्ट रहे।
मौसम बदल रहा है। दिन में तेज धूप तो रात में सर्दी अभी बरकरार है। यह मौसम सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल और निजी अस्पतालों की ओपीडी में आए दिन मरीजों की लंबी कतार लग रही है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी पर नजर डालें तो मंगलवार को 1215 मरीज पहुंचे, जबकि सोमवार को यह आंकड़ा 1219 था। रोजाना मरीजों का आंकड़ा एक हजार पार कर रहा।
-- यह बरतें सावधानी
- बच्चों को खुली हवा में न ले जाएं
- फुल आस्तीन वाले कपड़े ही पहनाएं
- फ्रिज का पानी और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें
- बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें
-- -- -- -
-- जिला अस्पताल की ओपीडी
19 फरवरी - 1299
20 फरवरी - 1213
21 फरवरी - 1061
22 फरवरी - 1036
23 फरवरी - 1153
24 फरवरी - 782
26 फरवरी - 1219
27 फरवरी - 1215
(नोट : यह आंकड़े एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी के हैं।)
इस समय मौसम बदल रहा है तो मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में रोजाना 100 से 125 के बीच मरीज आ रहे हैं, जबकि पांच से 10 मरीज रोजाना भर्ती हो रहे। वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी के मरीज अधिक हैं। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
- डॉ. सुशील शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ, राजकीय मेडिकल कॉलेज