फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only Congress will give the public their rights: Sanjeev

कांग्रेस ही दिलाएगी जनता को उनके अधिकार: संजीव

Sat, 09 Jan 2021 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Only Congress will give the public their rights: Sanjeev
- कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर गांव लंढौरा में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव डाक् - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में प्रदेश संगठन सचिव डाक्टर संजीव शर्मा अचानक पहुंचे और पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही जनता को उनके अधिकार दिलाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुवांरका ब्लॉक के गांव लंढौरा जुनारदार में चल रहे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संगठन सचिव डाक्टर संजीव शर्मा ने अचानक पहुंचकर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों की गलत नीतियों विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस जनता को उनके अधिकार दिलवाएगी। नए कृषि कानून की वजह से किसान दिल्ली के बार्डर पर ठंड में आंदोलन पर डटे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, जो निंदनीय है। इस मौके पर उन्होंने राजकुमार को पुवांरका ब्लॉक का उपाध्यक्ष, लुकमान को सचिव और प्रेम शंकर शर्मा को ग्राम पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मोनिंदर सूद वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, विधायक मसूद अख्तर, महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा, एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी, अशोक सैनी, विक्रम राणा, शिवकुमार राणा, प्रेम कंबोज, मनीष त्यागी, गुलफाम अंसारी, हरमन सिंह सचिन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed