फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only by the grace of the Lord one gets the company of saints.

प्रभु की कृपा से ही मिलता है संतों का संग

Wed, 13 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Only by the grace of the Lord one gets the company of saints.
जनमंच में आयोजित जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव में मुख्य वक्ता पंडित राघवेंद्र स्वामी ने कहा कि सत्संग को किसी जाति, समुदाय या धर्म विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। जिन पर प्रभु की विशेष कृपा होती है वे ही संतों का संग पाते हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दायरा सीमित नहीं है। श्रीराम के जीवन से हमें प्यार, जीने का तरीका, नेतृत्व और त्याग आदि सब कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन

बुधवार को जनमंच प्रेक्षागृह में पर्यटन और संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन कराया गया। रामकथा में ऋषि परंपरा पर परिचर्चा हुई। उसमें पंडित राघवेंद्र स्वामी ने कहा कि संतों का स्वरूप उनके परिधान तक ही सीमित नहीं होता। संतों को धर्म से न जोडे़ं। जब जब पृथ्वी पर दुष्टता की भावना बढ़ती है तब ऋषियों और संतों की जिम्मेदारी उस भावना को रोकने की होती है। भारत की संस्कृति किसी भी रूप में दुष्टता को स्वीकार नहीं करती है। उन्होंने कहा कि दूसरों का हित करने का भाव जिसके मन में होता है वही ऋषियों की परंपरा में शामिल होता है। उन्होंने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की महत्ता को भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंडित दीपक अग्निहोत्री तथा पंडित प्रदीप कौशिक ने राम कथा में ऋषि परंपरा के बारे में बताया। पंडित नीलकंठ शर्मा द्वारा राम कथा पर आधारित भजन सुनाए गए। कलाकारों द्वारा भजन, लोक गायन, रागिनी, लोक नृत्य तथा जय सियाराम नाटक का भी मंचन किया गया। इसका लेखन, परिकल्पना, संगीत एवं निर्देशन अमित दीक्षित ने दिया। लखनऊ से आए कलाकारों के भजनों ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी, उप जिलाधिकारी एसएन शर्मा, संस्कृति विभाग के संग्रहालयाध्यक्ष पतरू मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी, विद्यालयों के बच्चे तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जन ंच में आयोजित जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बनायी गयी कलाकृति्

जन ंच में आयोजित जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में बनायी गयी कलाकृति्- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में आयोजित जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में भजन गाते कलाकार

जनमंच में आयोजित जन-जन के राम रामायण कॉन्क्लेव कार्यक्रम में भजन गाते कलाकार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed