फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Only BJP can fulfill the needs of the people: Bhupendra Singh

भाजपा ही पूरी कर सकती है जनता की आवश्यकता : भूपेंद्र सिंह

Mon, 17 Apr 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Only BJP can fulfill the needs of the people: Bhupendra Singh
अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉ अजय सिंह की नामांकन सभा को संबोधित करते भाजपा प्
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा सरकारें ही पूरी कर सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी डाॅ. अजय सिंह की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल धर्मशाला में बैठक के दौरान कहा कि जनसंघ के समय से चले आ रहे मुद्दों को पूरा किया और उनको आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा के संकल्प पत्र में जितने भी संकल्प थे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले छह वर्ष में उनको पूरा किया।
उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। प्रदेश में गुंडागर्दी और अपराध चरम पर था, उसको खत्म करने का काम किया। देश और प्रदेश की सड़कों के लिए बेहतर काम हुआ। बिजली, स्वच्छ पानी सहित कई विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में नगर निकायों की अपनी भूमिका है। उनके माध्यम से बहुत से काम होते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वच्छता से जुड़े विषय पर बहुत अच्छा काम किया, लेकिन निकायों की अपनी भूमिका है। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा पूरी कर सकती है और सरकार ने करके भी दिखाया है।
विज्ञापन

इस चुनाव में नगरों की सरकार चुनने के लिए मतदान करें। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार पहले भी जनता ने भाजपा स्नेह और सम्मान दिया, वह बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को उनके तय आरक्षण से अधिक हिस्सेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन, बसंत त्यागी, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने भी विचार रखे। संचालन महामंत्री किशोर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed