{"_id":"692de79d8733185b8e0e53e6","slug":"one-youth-killed-four-injured-in-road-accidents-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-164091-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
बेहट/साढ़ौली कदीम। अलग-अलग सड़क हादसों में साढ़ौली कदीम निवासी विपिन (23) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए है। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से एक को गंभीर हालात के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
पहला हादसा रविवार की रात करीब आठ बजे दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांहरोह नदी के पुल के पास हुआ। साढ़ौली कदीम निवासी विपिन टाइल पत्थर की घिसाई का काम करता है। रात वह बेहट कस्बे से घिसाई का काम करके गांव जा रहा था। गांगरोह नदी के पुल के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस सीएचसी लेकर आई, जहां मेडिकल जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा हादसा भी हाईवे पर ही गांव मीरगढ़ गांव के पास हुआ। गंदेवड़ निवासी मुरली बेहट से बाइक पर वापस अपने गांव जा रहा था। उसकी बाइक में भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे भी सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। तीसरा हादसा गंदेवड़-चिलकाना रोड पर गांव साढ़ौली कदीम स्थित बाला जी धाम के सामने हुआ। हरियाणा के गांव जयद्री निवासी नौशाद अपने दो साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लेकर बेहट की तरफ आ रहा था। बालाजी धाम के सामने उनकी टैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें ट्रैक्टर पर सवार नौशाद समेत तीनों लोग घायल हो गए।