फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One who committed sexual violence on the pretext of marriage arrested

Saharanpur News: शादी का झांसा देकर यौन हिंसा करने वाला गिरफ्तार

Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
One who committed sexual violence on the pretext of marriage arrested
चिलकाना। शादी का झांसा देकर यौन हिंसा और धमकी देने वाले आरोपी बृजपाल निवासी मोहल्ला कोठी वाला को पुलिस ने पटनी तिराहे से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह बृजपाल को पकड़ा। उस वक्त वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि कस्बे की एक महिला के साथ बृजपाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। महिला द्वारा शादी करने की जिद करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन



महिला से मारपीट

नागल। गांव रणमलपुर निवासी प्रतिभा ने गांव की तीन औरतों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि वह दोपहर गोबर डालने जा रही थी तभी रास्ते में गांव की ही तीन महिलाएं मिल गई, जिन्होंने उसे गोबर डालने से मना किया। इसे लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई जिसके बाद तीनों औरतों ने उसे नीचे गिराकर मारपीट की। इसमें उसे काफी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed