फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One-way system provides relief to people

वन-वे व्यवस्था से लोगों को मिली कुछ राहत

Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
One-way system provides relief to people
सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पुल बंद होने के कारण बाजोरिया पुल पर लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नवनिर्माण के लिए कोर्ट रोड पुल बंद करने बाद से प्रभावित हुई यातायात व्यवस्था बृहस्पतिवार को सुचारु नजर आई। शहर में कोर्ट रोड और सदर थाने की तरफ जाने वाले मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू होने से जहां लोगों को राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस-प्रशासन की परेशानी भी कम हुई है। नई व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल पुल पर ही कुछ देर के लिए जाम लगा। बाद में व्यवस्था सुचारु हो गई।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व कोर्ट रोड पुल को बंद किया। इसके बाद से शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। डायवर्जन पालन लागू करने के बाद भी जिला अस्पताल पुल, सदर तिराहे, चौधरी चरण सिंह चौक, विश्वकर्मा चौक, दीवानी तिराहे, देहरादून चौक, जनकपुरी चौक पर जाम लगने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के निर्देश पर वन-वे व्यवस्था लागू की, इससे जाम की मुसीबत से लोगों को काफी हद तक निजात मिली। कुछ देर के लिए जिला अस्पताल पुल पर जाम की स्थिति बनी, पुलिस टीम ने व्यवस्था को सुचारु करा दिया। एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद भी टीम के साथ यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लागू की यह व्यवस्था
वन-वे प्लान के तहत जिला अस्पताल पुल की तरफ से आने वाले वाहनों को कोतवाली सदर बाजार तिराहे से हकीकत नगर चौक, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट होते सिविल लाइन चौकी से दिल्ली रोड, जैन कॉलेज रोड और दीवानी कचहरी की तरफ निकाला गया। सदर बाजार तिराहे को वन-वे किया। देहरादून चौक से बाजोरिया रोड पर वाहनों को आने की अनुमति नहीं है। यहां से वाहनों को देहरादून चौक से जनकपुरी चौक होते जिला अस्पताल के पीछे वाले से निकाला।

एसएसपी ने लिया जायजा
बृहस्पतिवार को एसएसपी डा. एस चनप्पा ने सदर थाना तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, जिला अस्पताल पुल, कोर्ट रोड, बाजोरिया रोड, चौधरी चरण सिंह चौक का जायजा लेकर यातायात व्यवस्था देखी। इसके साथ जहां कुछ खामियां मिलीं, उनको सही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसएसपी ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ संबंधित थाने की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों से कहा कि वह अपने सामान को सड़क पर न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed