{"_id":"5e44470f8ebc3ee61045ef6d","slug":"one-thousand-crores-will-be-spent-on-the-development-of-the-city-saharanpur-news-mrt468642773","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विकास पर खर्च होंगे एक हजार करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विकास पर खर्च होंगे एक हजार करोड़
विज्ञापन
पत्रकारो से वार्ता करते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
शहर के विकास पर खर्च होंगे एक हजार करोड़
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत नौ डीपीआर को स्वीकृति मिल चुकी है। एक हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इनमें 400 करोड़ रुपये स्मार्ट रोड बनाने पर खर्च किए जाएंगे। खास बात यह है कि शहर की विकास सूरत की तर्ज पर होगा।
बुधवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए नगरायुक्त ने बताया कि एक करोड़ रुपये की लागत से ई-लाइब्रेरी विकसित की जा रही है। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिनके लिए चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एक फाइव स्टार होटल भी बनवाने जा रहे हैं। यह भी बताया कि पहले चरण में स्मार्ट सिटी में चयनित सूरत के साथ सहारनपुर स्मार्ट सिटी का एमओयू साइन हो रहा है। सूरत में जो योजनाएं क्रियान्वयन की स्थिति में आ गई हैं, उनकी तकनीक और विशेषज्ञ इंजीनियरों का लाभ सहारनपुर को मिलेगा। पांवधोई नदी व ढमोला नदी के कायाकल्प व सफाई को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। इन नदियों का रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। बाबा लालदास घाट से उद्गम स्थल तक पांवधोई के किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित करने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि घंटाघर से विभिन्न दिशाओं में 26 किलोमीटर की सड़कों को स्मार्ट सड़कों के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्च तक सभी 70 वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने की भी बात कही। नेताजी सुभाष पार्क व गांधी पार्क के अलावा शहर के सभी 162 पार्कों का कायाकल्प और उनमें सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पत्रकार वार्ता में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के नोडल अधिकारी बीके सिंह, महाप्रबंधक जलकल एएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
अप्रैल तक कूड़ा मुक्त होगा शहर
नगरायुक्त ने बताया कि अप्रैल 2020 तक शहर को कूड़ा मुक्त बनाने का योजना है। इसके लिए शहर के 140 कूड़ा घरों को घटाकर 38 कर दिया गया है। जल्द ही यह भी खत्म होंगे। इसके बाद सड़कों और कॉलोनियों की सफाई होते ही सुबह दस बजे से पहले कूड़े का उठान हुआ करेगा। गाड़ियां घरों से कूड़ा लेकर सीधे डंपिंग ग्राउंड पर जाया करेंगी। शहर की सफाई के लिए डेयरी संचालकों और शूकर पालकों को नोटिस दे दिए गए हैं। नगरायुक्त का दावा है कि अप्रैल के बाद लोग गर्व के साथ खुद ब खुद कहेंगे कि मेरा सहारनपुर मेरा अभिमान।
विज्ञापन
एक हजार कैमरों से रखेंगे शहर पर नजर
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में करीब एक हजार सीसीटीवी विभिन्न चौराहों, बाजारों और मार्गों पर लगाए जाएंगे। मार्गों, बाजारों और चौराहों का चयन कर लिया गया है। कैमरे एक्टिव होने के बाद पूरे शहर पर नजर रहेगी। इससे अपराधों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।