फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One of the 108 complaints disposed of

108 शिकायतें आईं और निस्तारण हुआ एक का

Fri, 07 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
One of the 108 complaints disposed of
तहसील दिवस पर दर्ज कराते शिकायतें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बेहट तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम एवं एसएसपी ने जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अधूरे पड़े कार्य को सरकार की प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को भी संबंधित विभाग के अधिकारी गंभीरता से लें। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  
विज्ञापन


तहसील दिवस में 108 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिनमें से मात्र एक शिकायत का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका। उनके समक्ष अब्दुल्लापुर गांव के अनुज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई, कि हरिपुर गांव निवासी एक युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपये ठग लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने आरोपी से अपने एक लाख रुपये वापस मांगे, तो आरोप है, कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। भाकियू के जिला संगठन मंत्री हमीद खां, तहसील प्रवक्ता गांगाराम शर्मा, मंडल सचिव सुरेंद्र कांबोज, तहसील संगठन मंत्री रंगीलाल चौहान, अम्बरीश कुमार, सुदेश कुमार सुरेश चौहान आदि ने किसानों की समस्याओं से संबंधित 12 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। 

जसमोर गांव के धर्मा ने बरसाती नदी में बरसात में आने वाली बाढ़ के तेज बहाव पानी से भूमि कटाव को रोकने के लिए तटबंध बनवाए जाने की मांग की। दयालपुर गांव के प्रधान दीपक कुमार ने गांव में खराब पड़े छह हैंडपंपों को ठीक कराए जाने की मांग की।

रंडौल गांव के नरेश कुमार ने  एक साल पूर्व बने गांव के संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत करते हुए उसे पुन: बनवाए जाने की मांग की। साढ़ौली कदीम गांव निवासी रवि ने विद्युत पोल, बेहट निवासी शमीम, अफजाल खान, मुकर्रम अली आदि ने शिकायत दर्ज कराई की नालियों और नालों में कीचड़ अटा होने के कारण मच्छर पैदा हो गए है,

जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नालियों और नालों की सफाई कराए जाने की मांग की।  इस तरह से तहसील दिवस में 108 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिनमें मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया,


बाकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई और उन्हें सभी शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस में सीडीओ दीपक मीणाच, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार आदि अधिकारियों की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed