फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One more death from Corona, 63 new positives found

कोरोना से एक और मौत, 63 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 07 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
One more death from Corona, 63 new positives found
सहारनपुर। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है। उधर, शुक्रवार को जनपद में 63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय युवक को सांस लेने में तकलीफ थी। जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला था, जिसे दो अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। कोविड सेंटर में बृहस्पतिवार की देर रात युवक ने दम तोड़ दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत के साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की आंकड़ा 22 पहुंच गया है। उधर, शुक्रवार को 63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक चंद्रनगर, एक ज्वाला नगर, एक नेचलगढ़, एक दिल्ली रोड, एक वैशाली विहार, एक नवीन नगर, एक पटेल नगर, एक शंकर नगर, दो प्रकाशपुरम, एक महादेव विहार, एक मालवीय नगर, एक मेडिग्राम, एक बेहड़ा संदलसिंह, एक देवबंद तहसील का, एक कंबोह का पुल, एक नुमाइश कैंप, तीन नागल, दो गिल कॉलोनी, दो न्यू माधोनगर, एक मिशन कंपाउंड, एक डीएसओ कंपाउंड, एक जनकपुरी, एक पंतविहार, एक जेजेपुरम, एक मोहित नगर, एक प्रेेमवाटिका, दो माधोनगर, एक ढायकी, एक बंजारान नकुड़, एक रानी बाजार, एक शालीमार गार्डन, एक जौला, एक तिलकनगर, एक गोविंदनगर, एक म्यूनिसिपल कॉलोनी, तीन मेहंदी सराय, एक शिव विहार, एक माहेश्वरी खुर्द, एक लखनौती खुर्द, तीन मुकरबा, एक सहारनपुर शहर, खैरनगर, एक सांभलहेड़ी, एक कपासी, एक हनुमान नगर, तीन कृष्णा नगर, एक किला देवबंद, एक बिहारीगढ़ के रामगढ़ का व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा 15 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी हुई है। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 1377 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 826 मरीज ठीक हुए हैं। 22 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 529 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

112 लोगों के सैंपल लिए
बड़गांव। स्वास्थ्य टीम ने दल्हेड़ी गांव में कैंप लगाकर 112 लोगों के लिए कोरोना सैंपल लिए। नानौता सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार की देखरेख में एंटीजन कोरोना किट से जांच की गई। अच्छी बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही। बावजूद इसके सभी लोगों के सैंपल लेकर कानपुर व लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। टीम में एलटी तिरसपाल, पंकज कुमार, राजेंद्र सिंह, एएनएम मीनाक्षी देवी, बलराम सिंह, परीक्षित राणा, रविकांत आदि शामिल रहे। उधर, गंगोह में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को भी एंटीजन किट से 103 लोगों की जांच की गई, जिनमें सभी निगेटिव आए हैं। शिविर सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया के निर्देशन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed