फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One million stolen by breaking the locks of a cloth merchant's locked house

Saharanpur News: कपड़ा व्यापारी के बंद मकान से ताले तोड़कर दस लाख चोरी

Wed, 10 Apr 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
One million stolen by breaking the locks of a cloth merchant's locked house
रामपुर मनिहारान में चोरों द्वारा उखाड़ा गया दरवाजे का डंडाला। संवाद
रामपुर मनिहारान। कस्बे के कपड़ा व्यापारी नीरज गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने एक लाख की नकदी सहित दस लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। व्यापारी बीमारी के चलते सहारनपुर में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती थे। सूचना पर फोरेंसिक और पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला कायस्थान निवासी नीरज गुप्ता कस्बे के कपड़ा व्यापारी हैं। नीरज गुप्ता बीमारी के चलते सहारनपुर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती थे। मंगलवार की सुबह उनकी माता ज़ब मंदिर जा रही थी तो उन्होंने मकान का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अपने बेटे को दी। इसके बाद आसपास के मोहल्ले वासियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा और फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना को लेकर मकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। चोरी की घटना के बाद कस्बे के व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

व्यापारी नीरज गुप्ता ने बताया कि चोर एक लाख की नकदी व सोने चांदी के गहनों सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- नगर में चोर बंद मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। डेढ़ माह के अंदर चोरों ने मंदिर सहित चार मकानों से चोरी की वारदात अंजाम दी। इस पर कोतवाली प्रभारी ने लोगों से अनुरोध किया कि यदि वे अपना मकान बंद करके कहीं बाहर जा रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को दें। ताकि गश्त के दौरान ऐसे मकानों का ध्यान रखा जा सके, साथ ही अपने स्तर पर भी मकान की सुरक्षा करके जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed