फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One lakh rupees cheated in the name of online trading

Saharanpur News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक लाख रुपये ठगे

Sat, 25 Jan 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated in the name of online trading
सहारनपुर। जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले नहीं रुक रहे हैं। अब थाना मंडी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग से जुड़े मेसेज के जरिए झांसे में लिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुल कम्बोहन निवासी मोहम्मद मशकूर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग से जुड़े मेसेज आए थे, जिनमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्होंने एक वेबसाइट पर जाकर एक लाख रुपये जमा कर दिए, जब उन्होंने मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की तो पता चला कि उनका खाता ब्लॉक हो गया। साथ ही व्हाट्सएप व फोन नंबर को भी ब्लॉक कर दिया। यहां तक वेबसाइट भी काम नहीं कर रही है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर भी की है। धोखाधड़ी कर संपत्ति कब्जाई कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज : थाना सदर बाजार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर संपत्ति को धोखाधड़ी कर अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आवास विकास निवासी विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों से पांच बीघे 15 विस्वे जमीन बेचने का सौदा 9.40 लाख प्रति बीघे के हिसाब से तय हुआ था। उन्होंने 21 लाख रुपये का भुगतान किया। सात फरवरी 2022 को रसीद प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

जमीन बेचने की अनुमति लेने और एक वर्ष के भीतर बैनामा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समयावधि पूरी होने के बाद जब उन्होंने बैनामा की प्रक्रिया पूरी करने को कहा, तो विपक्षी टालमटोल करने लगे। अब कोर्ट के आदेश पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, असगर अली, सिद्धार्थ कुमार और मो. अनवार मलिक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed