फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   One killed, three injured, including two women, in bike collision

Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो महिलाओं सहित तीन घायल

Fri, 26 Sep 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 12:59 AM IST
सार

गंगोह-नकुड़ रोड पर शेरमऊ शुगर मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में घाटमपुर निवासी आलिम की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
One killed, three injured, including two women, in bike collision

विस्तार

गंगोह। गंगोह-नकुड़ रोड पर शेरमऊ शुगर मिल के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में गांव घाटमपुर निवासी आलिम (50) की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आलिम अपनी पत्नी फिरदौस के साथ गंगोह की ओर आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक बेसहारा गोवंश आ गया। उसे बचाने के प्रयास में आलिम की बाइक और सामने से आ रहे यमुनानगर निवासी परविंदर की बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दंपती सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आलिम व उसकी पत्नी फिरदौस को गंगोह सीएचसी और परविंदर व उसकी पत्नी प्रेमलता को नकुड़ सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गंगोह सीएचसी में डॉक्टरों ने आलिम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार आलिम ही परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पीछे तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। उधर पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed