{"_id":"654bdef2445fe1fbb80f4b67","slug":"one-and-a-half-quintal-of-rasgulla-destroyed-120-bottles-of-sauce-seized-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-12823-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेढ़ क्विंटल रसगुल्ला किया नष्ट, सॉस की 120 बोतल की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेढ़ क्विंटल रसगुल्ला किया नष्ट, सॉस की 120 बोतल की सीज
Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर व देहात में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मिलावट के शक पर डेढ़ क्विंटल रसगुल्ला नष्ट कराया तो सॉस की 120 बोतलों को सीज किया। 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया।
सहायक आयुक्त खाद्य प्रथम अशोक शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह ने बताया कि हकीकत नगर में ब्रजवासी स्वीट्स से मावा, रसगुल्ला, जुनेजा स्वीट्स नुमाइश कैंप से दो रसगुल्ला, पिसोरी स्वीट्स मानकमऊ से लड्डू, छेना रसगुल्ला, बाबूराम स्वीट्स नकुड़ से रसगुल्ला, देव फूड्स पिंजौरा के यहां से चिल्ली व टोमैटाे सॉस का नमूना लिया।
आलिम डेयरी माहीपुरा से एक दूध, फाइव स्टार ढाबा राकेश केमिकल, चौहान डेयरी, बाजू डेयरी, मोनिस डेयरी माहीपुरा से पनीर, हाजी फैजान किरयाना स्टोर से सरसों का तेल, राजेंद्र मिठाई चिलकाना से लड्डू, महमूद स्वीट्स इब्राहिमपुरा, यूसुफ मिठाई भंडार शेखपुरा के यहां से रसगुल्ला का सैंपल भरा गया। शाहजहांपुर में संजय पाल पनीर फैक्टरी पर छापा मारा। यहां से पनीर का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीत, महेंद्र यादव, महावीर प्रेमी, संदीप, कुलदीप, रणधीर सिंह आदि शामिल रहे।