{"_id":"69011648296dd8000d090a47","slug":"one-and-a-half-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-getting-a-job-in-saudi-arabia-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-161772-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी
Wed, 29 Oct 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। जनपद शामली निवासी अजीम ने देवबंद क्षेत्र के एक व्यक्ति पर नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।
थाना झिंझाना के बसी चूंधियारी निवासी अजीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देवबंद क्षेत्र के राज्जुपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने करीब दो माह पूर्व सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे, लेकिन उसे न तो सऊदी भेजा गया और अब न ही आरोपी रुपये वापस कर रहा है। अजीम ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी से रकम वापस मांगी तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।