{"_id":"65c537338a7cffdde40513e4","slug":"one-and-a-half-dozen-roads-transferred-from-sugarcane-department-to-pwd-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-117963-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेढ़ दर्जन सड़कें गन्ना विभाग से लोनिवि में स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेढ़ दर्जन सड़कें गन्ना विभाग से लोनिवि में स्थानांतरित
Fri, 09 Feb 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
नकुड़। विधायक मुकेश चौधरी के प्रयास से नकुड़ विधानसभा क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन सड़कों का रखरखाव गन्ना विभाग से स्थानांतरित कर लोक निर्माण विभाग को सौंप दिया गया है।
विधायक मुकेश चौधरी ने बताया कि नकुड़ विधानसभा की लगभग बीस सड़कों की मरम्मत आदि का कार्य गन्ना विभाग द्वारा कराया जाता था। गन्ना विभाग उक्त सड़कों का रखरखाव ठीक से नहीं कर पाता था। जिसके कारण इन सड़कों की हालत दयनीय थी और इसका खामियाजा क्षेत्र वासियों को भुगतना पड़ता था। क्षेत्र वासियों की मांग पर उन्होंने गत बीस अक्तूबर को एक प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव को भेजा गया था। जिसे मंजूर कर लिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद व राज्य मंत्री बृजेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।