{"_id":"6473a4c1c589d08ea1070224","slug":"one-accused-arrested-in-the-case-of-kidnapping-and-assault-sent-to-jail-saharanpur-news-c-34-1-smrt1023-528-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अपहरण व मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अपहरण व मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
देवबंद। देवबंद में किशोरी का अपहरण कर युवकों से मारपीट और बाइकों में आगजनी के मामले में पुलिस ने रविवार को एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला शुक्रवार की देर शाम को चंदेना कोली-भगवानपुर मार्ग का है। बाइक चलाना सीख रही एक किशोरी को कुछ युवकों ने सिर में डंडा मारकर अपहरण कर लिया था। इस घटना के विरोध में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई थी। इतना ही नहीं दो बाइकों को आग लगा दी गई थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने चंदेना कोली निवासी पीडि़त युवक की तहरीर पर भगवानपुर निवासी सौरभ, हर्ष, विपिन व अनिल सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बाद में जेल भेज दिया गया। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि अन्य नामजद आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस दबिश दे रही है। जल्द आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे। संवाद