फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Once used to collect garbage, now will study engineering

Saharanpur News: कभी बीनते थे कूड़ा, अब करेंगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Sun, 14 May 2023 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Once used to collect garbage, now will study engineering
इंजीनियरिंग के लिए चयनित उड़ान स्कूल के आकाश और जतिन
क्रेजीग्रीन संस्था द्वारा चलाए जा रहे उड़ान स्कूल से बदला दो युवाओं की जिंदगी का मकसद
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कभी कूड़ा बीनने वाले युवा अब इंजीनियर बनेंगे। क्रेजीग्रीन संस्था द्वारा संचालित उड़ान स्कूल ने दोनों युवाओं की जिंदगी का मकसद ही बदल दिया। संस्था ने दोनों का दाखिला शोभित विश्वविद्यालय मेरठ में कराया है, जिसे लेकर दोनों छात्र उत्साहित हैं और परिवार में खुशी का माहौल है।
क्रेजीग्रीन के अध्यक्ष अजय सिंघल ने बताया कि उड़ान के तीन छात्र पहले से ही विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका भी बचपन कूड़ा बीनने में बीता, लेकिन उड़ान स्कूल ने उनको कूड़ा बीनने से हटाकर शिक्षा से जोड़ा। आज वह मुख्य धारा से जुड़कर अपना जीवन संवार रहे हैं। अब इसी क्रम में दो नाम और जुड़ गए हैं, जो आकाश सिनोधिया और जतिन गागट के हैं। दोनों छात्रों का दाखिला शोभित विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में कराया गया है। यह दोनों युवा उड़ान से जुड़ने से पहले तक कूड़ा बीनते थे।
विज्ञापन

क्रेजीग्रीन परिवार बच्चो की इंजीनियरिंग की पढ़ाई में सहायता के लिए अपने सहयोगियों जेके अग्रवाल, संजय नागपाल, मीनाक्षी कपूर, अमित सिंघल, अमल गर्ग, प्रवेश बंसल आदि का दिल से आभारी है। उन्होंने बताया कि क्रेजीग्रीन अभी तक 400 से अधिक बच्चों का कूड़ा बीनना छुड़वाकर उनको शिक्षा से जोड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed