फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the third Navratri, Mata's temple kept resonating with the praises of Mata.

Saharanpur News: तीसरे नवरात्र को माता के जयकारों से गूंजता रहा माता का भवन

Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
On the third Navratri, Mata's temple kept resonating with the praises of Mata.
शाकंभरी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन भी माता के जयकारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन


इन दिनों सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र मेला लगा है। वर्ष भर में लगाने वाले तीन मेलों शारदीय, होली एवं चैत्र नवरात्र में से बड़े मेले शारदीय नवरात्र की सभी जिम्मेदारी जिला पंचायत एवं होली तथा चैत्र नवरात्र की सभी व्यवस्थाएं राणा परिवार जसमौर द्वारा की जाती है। बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं ने धार्मिक मान्यता के अनुसार सर्वप्रथम बाबा भूरादेव एवं उसके बाद मां जगदजननी के दर्शन कर देश,परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मेले में लेट लेट कर जाने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह भी चरम पर है। वे कंकरीले-पथरीले रास्ते से जय माता की के जयकारों के साथ भूरा देव से माता के भवन तक उत्साह के साथ बढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी वाहनों को भूरादेव मंदिर से पूर्व नागलमाफी में जिला पंचायत द्वारा बनाए गए पार्किंग स्थल पर रोका जा रहा है। वहां से श्रद्धालु एक से डेढ़ किमी का लंबा सफर पैदल ही तय करके आगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed