फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the Shivratri, there were rallies of the Kanwadis

शिवरात्रि पर रही डाक कांवड़ियों की धूम

Tue, 30 Jul 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
On the Shivratri, there were rallies of the Kanwadis
हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर देहरादून रोड पर आता कांवड़िया - फोटो : SAHARANPUR
शिवरात्रि पर रही डाक कांवड़ियों की धूम
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर डाक कांवड़ियों की धूम रही। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हजारों डाक कांवड़िये सहारनपुर के रास्ते पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की ओर गए। इसके अलावा बड़ी संख्या में सहारनपुर के शिवभक्त भी कांवड़ लेकर लौटे। सीटी बजाते हुए डाक कांवड़ियों की टोलियां दिन और रात भर दौड़ती रही। इन्होंने पूरे श्रद्धाभाव के साथ शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।
मंगलवार को कांवड़ यात्रा संपन्न हो गई। कांवड़ियों के लिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त दोपहर 2:50 बजे शुरू हुआ, जो बुधवार सुबह 6.15 मिनट तक रहा। शिवरात्रि पर कांवड़ मार्ग डाक कांवड़ियों के हवाले रहा। नीले, पीले, हरे, लाल, केसरिया, काले रंग के परिधान पहने कांवड़ियों की टोलियां हरिद्वार से जल लेकर लौटती रहीं। सुबह से लेकर रातभर डाक कांवड़ियों का जल लेकर लौटने का सिलसिला जा रहा। दुपहिया और चार पहिया बड़े-छोटे वाहनों पर डीजे की धुन पर कांवड़िये झूमते हुए नजर आए। इनमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, सहारनपुर और पड़ोसी जनपदों के शिवभक्त शामिल रहे। साथ ही शिवालयों में शाम से लेकर रातभर कांवड़िये जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते रहे। मंदिरों में कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, ताकि उनको किसी तरह की दिक्कत न हो। कांवड़ियों के नहाने और खाने का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

गोमुख से 24वीं बार जल लेकर लौटा अनिल
सहारनपुर। ज्यादातर कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लिया है, लेकिन कुछ कांवड़िये गोमुख से भी गंगाजल लेकर आए हैं। मोहल्ला ब्रज विहार निवासी अनिल कुमार 24वीं बार गोमुख से जल लेकर लौटा और श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। अनिल ने बताया कि वह 17 जुलाई को गंगाजल लेने रवाना हुआ था। हर वर्ष गोमुख से ही गंगाजल लेकर आता है।

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर देहरादून रोड पर आता कांवड़िये

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर देहरादून रोड पर आता कांवड़िये- फोटो : SAHARANPUR

सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर घ्याना में डीजे की धुन पर नाचते कांवडिए

सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर घ्याना में डीजे की धुन पर नाचते कांवडिए- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed