फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the orders of DM, the woman's body was taken out of the grave and sent for post-mortem.

Saharanpur News: डीएम के आदेश पर महिला का शव कब्र से निकलवा पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
On the orders of DM, the woman's body was taken out of the grave and sent for post-mortem.
गंगोह। जिलाधिकारी के निर्देश पर मृतक महिला का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद शामली के थाना गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव गुराना निवासी सामू की बेटी हाशमीन 22 की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव नया कुंडा निवासी ताहिर के साथ हुई थी। एक सप्ताह पूर्व महिला की मौत हो गई थी। जिसे बिना किसी कार्रवाई के ही दफना दिया गया था। बाद में मृतका के पिता द्वारा पति समेत 5 लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा, सीओ मनीष चंद्र, कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने गांव पहुंचकर हाशमीन के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ताहिर की यह दूसरी शादी थी। प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed