फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the occasion of Chhath festival, the crowd gathered in front of the sun

छठ पर्व पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी भीड़

Fri, 27 Oct 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Chhath festival, the crowd gathered in front of the sun
छठ पर पूजा अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर महानगर में छठ पर्व पर पूर्वी यमुना नहर पर मेला लगा रहा। पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया।  नहर में खड़े होकर श्रद्धाभाव से सूर्य उपासना की और जमकर आतिशबाजी की गई। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने छठ माता की मूर्ति स्थापित की। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने  दीपदान किया।  
विज्ञापन

महानगर में छठ पर्व को लेकर पूर्वांचलवासियों में भारी उत्साह रहा।

गंगोह रोड पर मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर बृहस्पतिवार को काफी संख्या में पूर्वांचलवासी श्रद्धालु एकत्र हुए। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। पूर्वांचलवासियों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा और पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह और नगर विधायक संजय गर्ग ने भाग लिया।  उधर, पूर्वांचल कल्याण सभा द्वारा बाबा लाल दास बाड़ा स्थित पांवधोई नदी के घाट पर पर्व धूमधाम से मनाया गया। 

 इसके अलावा पेपर मिल स्थित तालाब, हिम्मतनगर और टपरी रोड स्थित शीतला माता मंदिर में भी छठ पूजा की गई। पूर्वांचल कल्याण सभा के अध्यक्ष दानिश आजम ने बताया कि शुक्रवार सुबह उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व संपन्न होने के साथ निर्जला व्रत खुल जाएगा।

इस दौरान अनिल पोद्दार, दशथरथ गिरी, हरि नारायण, अवधेश तिवारी, उमेश गिरी, प्रमोद पोद्दार, अर्जुन, उमेश आदि मौजूद रहे।  उधर, छठ महोत्सव पर मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।


इस कारण गंगोह मार्ग पर जाम लग गया। वाहन जाम में घंटों फंसे रहे। पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था सुचारु कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर तीन से शाम छह बजे तक जाम लगा रहा। इससे श्रद्घालुओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed