फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the highway, miscreants looted the car on the basis of pistol

गांव में ड्यूटी की जगह अधिकारियों का हुक्म बजा रहे सफाई कर्मचारी

Tue, 19 Jan 2021 09:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
On the highway, miscreants looted the car on the basis of pistol
गांव में ड्यूटी, अधिकारियों का हुक्म बजा रहे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

सहरानपुर। एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने की जोर शोर से तैयारी है। वहीं, सफाई कर्मचारियों की कमी की वजह से यह योजना प्रभावित हो रही है। जिले में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी गांव में ड्यूटी करने की बजाए ब्लॉकों में अधिकारियों के वाहन भी चला रहे हैं।
पिछले दिनों प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए थे कि सफाई कर्मचारियों को गांवों में तैनात किया जाए। विकासखंडों में कार्यभार संभाल रहे सफाई कर्मचारियों को हटवाया जाए और चालक के रूप में भी इनसे ड्यूटी न ली जाए।
विज्ञापन

जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों 1558 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। लेकिन आबादी के हिसाब से इनकी संख्या पहले ही कम हैं। ऐसे में ब्लॉकों, अधिकारियों के कार्यालयों और चालक के रूप में काम करने की वजह से ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ भारत मिशन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यहां चालक के रूप में कर रहे काम
विभागीय सूत्रों के मुताबिक 20 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारी नाम मात्र ही काम कर रहे हैं। कुछ सफाई कर्मचारी लिपिकों का काम भी देख रहे हैं। ब्लॉक नागल, बलियाखेड़ी, साढ़ौली कदीम सहित विकास भवन तीन अधिकारियों की गाड़ी भी सफाईकर्मी चलाते हैं।
------
गांव में ड्यूटी लगाने की थी मांग
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में भी पिछले दिनों यह मामला उठाया गया था और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी गांव में ही लगाए जाने की मांग मंडल अध्यक्ष संदीप बोहत्रा, जिलाध्यक्ष बोधराज, जिला महामंत्री महक सिंह ने की थी। पत्र में प्रमुख सचिव के निर्देशों का भी उल्लेख किया था। साथ ही कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया था।

----- वर्जन -
सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी गांवों में ही लगाई जाएगी। जो सफाई कर्मी अपना कार्य नहीं करके दूसरे कार्यों में लगे हैं, उसको दिखवाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की कमी की वजह से स्वच्छ भारत मिशान को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
-- उपेंद्र राज सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed