फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the first Navratri, there was an influx of faith in the court of Adi Shakti.

Happy Navratri 2021: एतिहासिक शाकंभरी देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, दर्शन के लिए पैदल और लेटकर पहुंच रहे श्रद्धालु, यहां की ये मान्यता

Fri, 08 Oct 2021 03:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 08 Oct 2021 03:49 PM IST
सार

एतिहासिक शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पैदल और लेटकर पहुंच रहे हैं। यहां पहले नवरात्र पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला उमड़ना शुरू हो गया था।

विज्ञापन
On the first Navratri, there was an influx of faith in the court of Adi Shakti.
सिद्वपीठ शाकंभरी क्षेत्र में लगी श्रद्वालुओं की कतार - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विख्यात धार्मिक एवं एतिहासिक स्थल सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी में प्रथम शारदीय नवरात्र के पर्व पर अटूट आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

विज्ञापन


गुरुवार को तड़के से ही यूपी सहित पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के अलावा दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जगत जननी मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ में पहुंचना शुरू हो गया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार पहले श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ में प्रहरी के रूप में जाने जाने वाले बाबा भूरादेव के दर्शन किए और उसके बाद मां शाकंभरी देवी के पावन चरणों में अपना मत्था टेका और परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की। मान्यता है कि बाबा भूरादेव के दर्शनों के बिना माता के दर्शन अधूरे माने जाते है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल और लेटकर जाने वाले श्रद्धालु भी लगातार माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। अटूट आस्था और विश्वास के साथ सिद्धपीठ में पहुंचे माता के भक्तों द्वारा बोले जा रहे जयकारों से दिन भर शिवालिक पहाड़िया गूंज उठी। सुबह से ही श्रद्धालुओं के वाहनों का काफिला उमड़ना शुरू हो गया था। दोपहर दो बजे तक भीड़ का लगातार पहुंचना जारी रहा। हालांकि तीन बजे के बाद भीड़ कम होनी शुरू हो गई थी।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने तोड़ा दम, मां को सुनाई थी आपबीती, सुनकर उड़ गए थे अफसरों के होश

वहीं एकबारगी तो यह आलम बना कि माता के मंदिर के मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने व्यवस्था बनाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। मेला इंचार्ज विंध्याचल तिवारी एवं शाकंभरी चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह व्यवस्था की कमान संभाले रहे। श्रद्धालुओं ने कई कई घंटे लाइनों में लग कर आदि शक्ति मां भगवती के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: बहू पिंकी पर ताबड़तोड़ वार करने वाला ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में उगलेगा पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed