फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On the death anniversary, Chaudhary remembered Yashpal on his death anniversary

Saharanpur News: पुण्यतिथि पर चौधरी यशपाल का भावपूर्ण स्मरण किया

Mon, 12 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
On the death anniversary, Chaudhary remembered Yashpal on his death anniversary
सपा कार्यालय पर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी यशपाल की पुण्यतीथि मनाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. चौधरी यशपाल सिंह की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा कार्यकर्ताओं ने स्व. चौधरी यशपाल सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ नेता भूषणदत्त चौहान और सुदेश गुर्जर ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी यशपाल सिंह एक राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि राजनीति की पाठशाला थे। उनके सानिध्य में रहकर जिले में कई नेताओं ने विधानसभा एवं विधान परिषद सदस्य बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन में हमेशा समाज के वंचित, किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक ने कहा कि चौधरी यशपाल सिंह का मानना था कि किसानों और मजदूरों के उत्थान के बिना देश तरक्की नहीं सकता। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी और हसीन कुरैशी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान प्रवीन बांदूखेड़ी, अंजू रानी, वेदपाल पटनी, जुमला सिंह, कंवरपाल अहमदपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed