फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On Gopashtami, cows are served and worshiped in the cowshed.

गोपाष्टमी पर गोशाला में गोवंश की सेवा और पूजा की

Thu, 11 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
On Gopashtami, cows are served and worshiped in the cowshed.
गरौपाष्टमी पर बालाजी धाम स्थित गौशाला में गौ पूजन करते अतुल जोशी जी महाराज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गोपाष्टमी पर बृहस्पतिवार को नवादा रोड स्थित कान्हा उपवन गोशाला में हवन और पूजन किया गया। इसमें पहुंचे कैराना से भाजपा सांसद, महापौर, रामपुर मनिहारान विधायक और नगरायुक्त सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गायों की सेवा और पूजा की, साथ ही हवन में पूर्ण आहुति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए आयोजन में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, महापौर संजीव वालिया, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, दिनेश सेठी, केएल अरोड़ा, पार्षद भूरा सिंह प्रजापति, रमन चौधरी, गोपाल दास, राजेंद्र कुमार, मोहर सिंह व कार्तिक चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और शहर के गण्यमान्य लोग नवादा रोड स्थित नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गोशाला पहुंचे। गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर विधिविधान से गोवंश की पूजा अर्चना और गोवंश को गुड़ खिलाकर सेवा की गई। सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि गंगा और गाय भारतीय संस्कृति का आधार है। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि प्रदेश में गोशालाओं के निर्माण से अब सड़कों पर गोवंश को आवारा नहीं भटकना पड़ता। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि गाय की सेवा कर व्यक्ति न केवल पुण्य लाभ अर्जित कर सकता है बल्कि अनेक रोगों से भी छुटकारा पा सकता है। पंडित अनिल शर्मा और पंडित आदित्य भारद्वाज ने वेद मंत्रोच्चार के बीच हवन यज्ञ संपन्न कराया। गोशाला पहुंचे जनप्रतिनिधियों को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने गोशाला में बनाए जा रहे उत्पादों को दिखाया।

नुमाईशकैंप गौशाला में गोपाष्टमी पर पूजन करते श्रद्घालु

नुमाईशकैंप गौशाला में गोपाष्टमी पर पूजन करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

पिंजरापोल गौशाला में गोपाष्टमी पर आयोजित गौशाला में गौ पूजन करती एडीएमई व पदाधिकारी

पिंजरापोल गौशाला में गोपाष्टमी पर आयोजित गौशाला में गौ पूजन करती एडीएमई व पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

पिंजरापोल गौशाला में गोपाष्टमी पर आयोजित गौशाला में हवन करती एडीएमई व पदाधिकारी

पिंजरापोल गौशाला में गोपाष्टमी पर आयोजित गौशाला में हवन करती एडीएमई व पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed