फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   On Earth Day, students gave the message of environment through educational activities

Saharanpur News: पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने शैक्षिक गतिविधियों से पर्यावरण का दिया संदेश

Sun, 28 Apr 2024 06:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
On Earth Day, students gave the message of environment through educational activities
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। दून वैली पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया।


कार्यक्रम में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, वातावरण की शुद्धता एवं सुरक्षा पर विभिन्न गतिविधि प्रस्तुत कीं। मूवी टाइम के अंतर्गत पर्यावरण पर आधारित फिल्म की स्क्रीनिंग भी गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी भावनाओं को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। जंगल की उपयोगिता व महत्व को प्रदर्शित करने के लिए ‘जंगल वॉक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने वन्य जीवन को जीवंत कर दिया। छात्रों ने मनोरंजक कहानियों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। हरे रंग के बोर्ड, परिधानों एवं फूल, पेड़ पौधों को सुसज्जित कर पृथ्वी की नैसर्गिक सुंदरता की सुरक्षा और संरक्षण का संदेश भी दिया। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदत्त संसाधनों के सदुपयोग एवं सुरक्षा पर विचार रखे। इस मौके पर अर्चना शर्मा, तनुज कपिल व रेखा वाधवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed