{"_id":"60b3d9318ebc3eb4e82f7653","slug":"older-couple-dies-after-being-buried-under-a-teen-shed-saharanpur-news-mrt5405690135","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बारिश के साथ आई तेज आंधी, टीन शेड से बना मकान गिरा, मलबे में दबकर दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बारिश के साथ आई तेज आंधी, टीन शेड से बना मकान गिरा, मलबे में दबकर दंपती की मौत
Mon, 31 May 2021 11:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:22 AM IST
सार
एक दंपती की मलबे में दबकर मौत हो गई। बारिश के साथ आई तेज आंधी के दौरान यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक भी घायल हो गया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के बेहट में बारिश के साथ आई तेज आंधी के दौरान क्षेत्र के गांव साढ़ौली भूड़ में टीन शेड से बना मकान गिर गया। जिसमें दबने से एक वृद्ध दंपती की मौत हो गई, जबकि एक युवक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एसडीएम, सीओ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दंपती के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। गांव साढ़ौली भूड़ निवासी अतर सिंह (60 वर्ष) और उसकी पत्नी रेशमा (55 वर्ष) अपने टीन से बने घर में सोए हुए थे। तेज बारिश के साथ आई तेज आंधी में इनका मकान गिर गया। पति- पत्नी दोनों मकान के मलबे में दब गए। सामने वाले मकान में इनके बेटे राजबीर व राजू मकान गिरने की आवाज सुनकर बाहर निकले और उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। पड़ौसी लोगों को साथ लेकर मकान का गिरा मलबा हटाया गया, लेकिन जब तक अतर सिंह और रेशमा की मौत हो चुकी थी। एसडीएम दीप्ति देव, सीओ रामकरण सिंह और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को मलबे से बाहर निकाला और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा दूसरा हादसा भी इसी गांव में हुआ। राजन (26 वर्ष) पुत्र जिले सिंह परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। आंधी के दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को तो नीचे उतार दिया लेकिन, जब वह नीचे उतरने लगा तो जब वह नीचे फर्श पर गिरकर घायल हो गया। उसे सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि अगर मृतक दंपती किसान है, तो उनके परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये व दैवीय आपदा के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। - दीप्ति देव यादव, एसडीएम बेहट।