{"_id":"5dfbbd968ebc3e87a63409ff","slug":"officers-tried-to-clear-the-misconceptions-of-people-saharanpur-news-mrt459636795","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून पर प्रधानों और राशन डीलरों से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रधानों और राशन डीलरों से मांगा सहयोग
विज्ञापन
नानौता थाने पर मुस्लिम गणमान्य लोगों की बैठक लेते एसडीएम डा एसपी सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
अफसरों ने किया लोगों की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास
चिलकाना (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एसडीएम सदर और सीओ सदर ने थाना प्रांगण में मदरसा संचालकों और उलेमा की बैठक में इस कानून की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने कहा कि यह कानून दूसरे देशों से भारत आने वाले लोगों के लिए है, न कि भारतीयों के लिए। मदरसा संचालकों को जागरूकता प्रपत्र भी वितरित किए।
बृहस्पतिवार को दोपहर बाद एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने थाना प्रांगण में आयोजित मदरसा संचालकों और उलेमा की बैठक में कहा कि यह कानून किसी भी खिलाफ नहीं है। इस कानून के बारे में बिना वजह भ्रांतियां फैलाई जा रही है। यह कानून भारत में अवैध रुप से आकर रहने वाले विदेशी नागरिकों पर लागू होता है, इसलिए इस कानून से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। सीओ सदर रजनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसी भी जुलूस या प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। चाहे वह जुलूस एकता मार्च के रुप में ही क्यों न हो। मस्जिद कुरैशियान के मौलाना मुआविज ने कहा कि हिंदुस्तान का मुसलमान बिल को लेकर परेशानी में है तथा तरह-तरह की अफवाहों के कारण भ्रमित हो रहा है। हमारा अधिकारियों से आग्रह है कि मदरसा संचालकों को कानून के बारे में सही जानकारी दी जाए। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने क्षेत्र में शांति बनाने की अपील की। इसमें चेयरमैन अकबर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन जायर हुसैन चांद, मौलाना गय्यूर हुसैन मजाहिरी, कारी सादिक, मौलाना यामीन, कारी मुकर्रम, कारी इस्तखार, मौलाना इस्माइल हुसैन कासमी, मौलाना अहबाब, मौलाना मुजिबुर्रहमान, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव, सब सेक्टर मजिस्ट्रेट जुबैर खान, जिंदा हसन, लियाकत कुरैशी, अमजद उमर, इफ्तखार हुसैन, मौलाना शहजाद, मौलाना फरमान, मौलाना जावेद, बुंदू हसन आदि रहे।
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रधानों और राशन डीलरों से मांगा सहयोग
बेहट। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने ब्लॉक साढ़ौली कदीम एवं मुजफ्फराबाद क्षेत्र के राशन डीलरों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि उनका भी ग्राम प्रधानों की तरह ग्रामीणों से सीधा संवाद रहता है। इसलिए वह भी अपने-अपने गांवों में ग्रामीणों के साथ-साथ बैठकें कर नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करें। उनके द्वारा राशन डीलरों को नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के बारे में पूरी और सही जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी के साथ अनवरपुर बरौली, पठलोकर, नियामतपुर, मांझीपुर, दयालपुर आदि गांवों में स्थित मदरसों में संचालकों, छात्रों और ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए सभी से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन न करें। शांति व्यवस्था बनाकर रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
मुस्लिम समाज से शांति बनाए रखने की अपील की
नानौता। नागरिक संशोधन कानून को लेकर एसडीएम डा. एसपी सिंह द्वारा थाना परिसर में मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक आयोजित कर शांति बनाए रखने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार भोपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन अफजाल खान, नगर चेयरमैन पति सरफराज अख्तर उर्फ मुन्ना, शहजाद मलिक, पूर्व चेयरमैन शाहजमां खान, सादिक सैफी, शमशेर खान, सदाकत अली, प्रिंस जैदी आदि उपस्थित रहे। संवाद

थाना चिलकाना में बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं मदरसा संचालक।- फोटो : SAHARANPUR

बेहट तहसील सभागार में राशन डीलरों को नागरिकता संसोधन विधयेक की जानकारी देते एसडीएम देवेंद्र पां- फोटो : SAHARANPUR