फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers tested the quality of food at the railway station

रेलवे स्टेशन पर खाने की गुणवत्ता को अफसरों ने परखा

Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Officers tested the quality of food at the railway station
सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर जीएम की बोगी के बाहर खड़े अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नॉर्दर्न रेलवे जीएम के साथ आए अफसरों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को परखा। इसके साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधा, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखकर सुधार के निर्देश दिए। आला अफसरों के रहने से स्थानीय अधिकारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

मंगलवार को नॉर्दर्न रेलवे जीएम आशुतोष गंगल अपनी स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली से चलकर वाया शामली होते हुए सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनसे पहले ही यहां अंबाला डिवीजन के डीआरएम गुरेन्दर मोहन सिंह सहित तमाम अफसरों ने डेरा डाल दिया था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जीएम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां न रुकते हुए डीआरएम के साथ चंड़ीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जीएम के साथ दिल्ली से आए प्रिंसीपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर एमके अघौरी, चीफ कॉर्मशियल मैनेजर रविंद्र गोयल ने रेलवे स्टेशन पर संचालित हो रहे अनेक खाने के स्टॉल देखें। यहां पर अधिकारियों ने खाने से लेकर यात्रियों को बिल देने की जानकारी स्टॉल स्वामियों से ली। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा। यात्री सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। दिल्ली के उच्च अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था को लेकर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलर्ट मोड़ पर रहे अधिकारी
रेलवे के जीएम के आने से पूर्व ही रेलवे स्टेशन पर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया था। रिकॉर्ड से लेकर सफाई व्यवस्था चकाचक कर ली गई। दिल्ली और अंबाला के उच्च अधिकारियों के आने से स्थानीय अधिकारी अलर्ट मोड़ पर रहे।

सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर जीएम की बोगी के बाहर खड़े अधिकारी

सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर जीएम की बोगी के बाहर खड़े अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed